संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई की एक बिल्डिंग में आग लग जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 16 लोगों ने बिल्डिंग के अंदर जल कर अपनी जान गवा दी है और आंकड़ों के मुताबिक कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक व्यक्तियों के लाशों की पहचान की गई जिसमें 4 भारतीयों का भी नाम भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
फायर ब्रिगेड के द्वारा आग में नियंत्रण पा लिया गया है, और उसके अंदर जले हुए व्यक्तियों की छानबीन भी जारी है। रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिली है कि यह पूरी घटना 15 अप्रैल 2023 दिन शनिवार की रात में घाटित हुई। दुबई के अर्रइस इलाके में एक 5 मंजिला इमारत में अचानक से धमाके की आवाज आई और उसके बाद चौथे नंबर की फ्लोर बिल्डिंग में आग लग कर पूरी तरह से फैल गई।
धीरे-धीरे आग इतनी भयानक हो गई कि उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से उसके अंदर कुछ व्यक्तियों को निकाला गया और कुछ लोग अंदर ही जलकर खाक हो गए हैं। आग लगते ही आसपास के लोगों को भी सुरक्षित करने की पूरी कोशिश की गई थी परंतु कुछ लोगों को ही बचाया जा सका है।
इस हादसे में मारे गए 16 लोगों में से 4 लोग जो भारती है उनमें से सोशल वर्कर मोहम्मद नसीर वतनपल्ली शामिल है। इसके अलावा ज्यादातर लोग केरल और तमिलनाडु के बताएं जा रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की तीन चचेरे भाई और नाइजीरिया की एक महिला का भी शव बरामद किया गया है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों की पहचान आज सुबह की गई है। MM
342/